राष्ट्रीय

दरभंगा : गैस सिलेंडर फटने से जिंदा जल गए पति- पत्नी और तीन माह का मासूम

डेस्क: बिहार (Bihar) में दरभंगा (Darbhanga) के सुंदरपुर मुहल्ले में एक घर में भीषण आग (Raging fire) और फिर सिलेंडर फटने (Cylinder explosion) से तीन लोगों की मौत हो गई. यहां शाम का खाना बनाते हुए किचन के सिलेंडर में आग लग गई और फिर तेज धमाके के साथ सिलेंडर बलास्ट हो गया. सिलेंडर की वजह से आग पूरे घर में फैल गई. इस आग में एक मासूम समेत घर के तीन सदस्यों की जिन्दा जल जाने से दुखद मौत हो गयी है.

पति पत्नी और तीन माह के मासूम की मौत

मृतकों में पति गोविन्द पत्नी ऋषि कुमारी के आलावा उनका तीन माह का एक दुधमुहा बच्चा भी शामिल हैं. जानकारी के अनुसार आग की चपेट में आने की वजह से दो अन्य लोगों की हालत बेहद चिंताजनक है जिन्हें तत्काल इलाज के लिए निजी अस्पताल में भेज दिया गया है. घटना की सूचना मिलने के साथ ही मौके पर फायर बिग्रेड की कई गाड़ियों के साथ दरभंगा जिला थानों की पुलिस भी घटनास्थल पहुंच गई. जिला आपदा पदाधिकारी सलीम अख्तर भी खुद घटनास्थल पहुंचे और स्थिति को देखा और मीडिया के कैमरे पर तीन लोगों की मौत की पुष्टि भी की.

मुश्किल से हुआ आग पर काबू

मालूम हुआ कि आग लगने पर चीख पुकार मच गयी थी. आनन फानन में फायर बिग्रेड की तकरीबन आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंची तब जाकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. इस घटना के बाद पुरे इलाके में जहां मातम पसर गया वहीं जिसने भी इस घटना को देखा या सुना उसकी रूह कांप गयी. फिलहाल मौके पर जिला से कई अधिकारी पहुंच राहत और मदद का काम भी शुरु कर दिया गया है .

नए किचन की स्थापना और पहले दिन ही हादसा

बताया जाता है कि घटना के दिन ही घर में नए किचन की स्थापना की गयी थी और उसी दिन यह घटना हो गयी. स्थानीय निवासी व वार्ड दो के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि भगवान लाल ठाकुर ने बताया की खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में न जाने कैसे आग लग गयी और एक बम की तरह से बड़ा धमाका हुआ . इसमें परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *