दरभंगा

20 अक्टूबर तक विशेष वाहन जाँच अभियान

दरभंगा, 13 अक्टूबर 2026 :- परिवहन विभाग, बिहार, पटना के निर्देशानुसार राज्यभर में 20 अक्टूबर तक विशेष वाहन जाँच अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत मोटर वाहन अधिनियम, 1988 (संशोधित 2019) के प्रावधानों के अनुरूप आवश्यक वैध कागजात नहीं रखने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया जा रहा है।

 

जिला परिवहन पदाधिकारी दरभंगा द्वारा बताया गया कि 05 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक जिला परिवहन कार्यालय, दरभंगा द्वारा विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कुल 681 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए ₹51,95,091 (इक्यावन लाख पचानवे हजार इक्यानवे रुपये) की शमन राशि के रूप में जुर्माना लगाया गया है।

 

जिला परिवहन कार्यालय, दरभंगा द्वारा सभी वाहन स्वामियों से अपील की जाती है कि वे अपने वाहनों के सभी आवश्यक कागजात अद्यतन एवं वैध रखें तथा यातायात एवं सड़क सुरक्षा नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें।

 

वाहन जाँच अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों का अनुपालन कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *