राष्ट्रीय

दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज! झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, ‘संतोषजनक’ हुई हवा की सेहत

डेस्क:देश की राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश और गरज के साथ बौछारों ने बुधवार की सुबह का नजारा पूरी तरह बदल दिया। इस बेमौसम बरसात ने जहाँ एक ओर अप्रैल की शुरुआती गर्मी से बड़ी राहत दिलाई है, वहीं दिल्ली की हवा को भी साफ कर दिया है। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव के कारण दिल्ली के न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार की सुबह न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से काफी कम है। सफदरजंग: 3.3°C की गिरावट के साथ 16.8°C दर्ज।

पालम: 4.1°C की बड़ी गिरावट, तापमान 15.5°C पहुँचा।

रिज: यहाँ सबसे कम 15.3°C तापमान दर्ज किया गया।

सफदरजंग में स्थित शहर के मुख्य मौसम निगरानी केंद्र ने सुबह 8:30 बजे तक, बीते 24 घंटों में 6.4 मिमी बारिश दर्ज की। चार अप्रैल 2023 को 16.3 मिमी बारिश दर्ज की गई थी जिसके बाद इस साल इतनी बारिश दर्ज की गई है। अन्य निगरानी केंद्रों में पालम में 4.4 मिमी, लोधी रोड में 5.6 मिमी और रिज में 3.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। आयानगर में 14.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो सभी निगरानी केंद्र में सबसे अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बुधवार को गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया था।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से व्यापक बादल छा गए हैं और वर्षा हो रही है। विभिन्न निगरानी केंद्र पर न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस घटकर 16.8 डिग्री सेल्सियस हो गया; पालम में 4.1 डिग्री सेल्सियस घटकर 15.5 डिग्री सेल्सियस हो गया; लोधी रोड में 2.4 डिग्री सेल्सियस घटकर 16.2 डिग्री सेल्सियस हो गया; रिज में 1.9 डिग्री सेल्सियस घटकर 15.3 डिग्री सेल्सियस हो गया; और आयानगर में 1.7 डिग्री सेल्सियस घटकर 16.4 डिग्री सेल्सियस हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *