राष्ट्रीय

कोई विधर्मी भारत का राजा नहीं हो सकता, सिर्फ एक ही सनातन राजा राम : योगी आदित्यनाथ

डेस्क:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को वृंदावन के मलूक पीठ में आयोजित ‘श्री सीताराम निकुंज अष्टयाम लीला महोत्सव’ को संबोधित करते हुए एक बड़ा बयान दिया। संत मलूक दास जी महाराज की 452वीं जयंती के अवसर पर सीएम योगी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत का असली राजा कोई बाहरी या विधर्मी नहीं हो सकता; भारत के एकमात्र राजा सनातन राजा राम हैं। मुख्यमंत्री ने मुगल काल की क्रूरता और उस समय के संतों के संघर्ष को याद करते हुए कहा: उन्होंने बताया कि मुगल सम्राट अकबर ने लोभ-लालच देकर गोस्वामी तुलसीदास को अपने दरबार में बुलाने की कोशिश की थी। लेकिन तुलसीदास जी ने दो-टूक जवाब दिया था कि उनका राजा केवल राम है। सीएम ने कहा कि संत मलूक दास ने अकबर, जहांगीर, शाहजहां और औरंगजेब जैसे चार क्रूर मुगल सम्राटों का दौर देखा, लेकिन उन्होंने कभी अपने मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना से समझौता नहीं किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *