स्थानीय

दरभंगा : KSDSU में सीनेट को लेकर हुई समीक्षात्मक बैठक

गठित समितियों को कुलपति ने दिए कई निर्देश

दरभंगा। संस्कृत विश्वविद्यालय में 22 अप्रैल को प्रस्तावित सीनेट यानी अधिषद की बैठक की सफलता के लिए मंगलवार को कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पांडेय की अध्यक्षता में एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कार्यक्रम को लेकर गठित समितियों को आबंटित कार्यों की प्रगति का लेखा-जोखा लिया गया तथा बेहतर क्रियान्वयन के लिए कई निर्देश भी दिए गए।चूंकि आहूत सीनेट की बैठक की अध्यक्षता कुलाधिपति सह राज्यपाल करेंगे, इसलिए भी तैयारी को लेकर काफी संजीदगी रही। उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ डॉ. निशिकांत ने बताया कि मंच व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, सदस्यों को आमंत्रण, भोजन आदि की समुचित व्यवस्था, कुलगीत, राष्ट्रगान आदि तैयारी की विशेष रूप से समीक्षा की गई। माननीय कुलाधिपति के आगमन के संदर्भ में मिनट-टू-मिनट यानी पल प्रतिपल कार्यक्रम समेत अन्य जरूरी व्यवस्था पर भी गम्भीरता से विचार-विमर्श किया गया। समीक्षा बैठक में कुलपति प्रो. पांडेय के अलावा मुख्यतः कुलसचिव प्रो. ब्रजेशपति त्रिपाठी, प्रो. दिलीप कुमार झा, प्रो. पुरेन्द्र वारिक, डॉ उमेश झा, डॉ रामसेवक झा, डॉ ध्रुव मिश्र, डॉ नरोत्तम मिश्रा, डॉ शंभूशरण तिवारी, डॉ पवन कुमार झा, डॉ दिनेश झा, डॉ साधना शर्मा समेत सभी विभागाध्यक्ष, पदाधिकारी एवं विभिन्न समितियों के सदस्य सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *