
दरभंगा। हराई तालाब से पश्चिम निकट स्थित शनिवार 4 अप्रैल को बहुउद्देशीय भवन मे होने वाले दरभंगा जिला फुटपाथ बिक्रेता मजदूर संघ का चौथा जिला सम्मेलन सह सम्मान समारोह की सफलता को लेकर दरभंगा शहर मे माईकिन्ग प्रचार प्रसार एवं नुक्कड सभा को संबोधित करते हुए संघ के मुख्य संरक्षक, आर के दत्ता एवं कार्यकारी अध्यक्ष कारी गामी ने कहा कि सम्मेलन की तैयारी पूरी कर ली गयी है.इस सम्मेलन का उदघाटन नासवी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिह दो बजे दिन मे करेगे। मुख्य अतिथि दरभंगा की मेयर श्रीमती अंजुम आरा,उप मेयर श्रीमती नाजिया हसन एवं नगर निगम के सभी वार्ड पार्षदगण को इस सम्मेलन मे सम्मानित भी किया जायेगा.इस सम्मेलन के माध्यम से नई जिला कमिटी का भी पुनर्गठन किया जायेगा। सम्मेलन मे तीन सौ संघ के प्रतिनिधि भाग लेगे.इस सम्मेलन मे नासवी के राष्ट्रीय व प्रादेशिक नेता भी भाग लेगे।