अन्य

दरभंगा में दो करोड़ की ज्वेलरी लूटी; दिनदहाड़े चार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

दरभंगा। दरभंगा टावर चौक के निकट स्थित शहर के बड़ा बाजार में शुक्रवार दोपहर में बाइक सवार चार अपराधियों ने प्रेम ज्वेलर्स नाम की

दुकान से दो करोड़ रुपये मूल्य के गहनों के साथ लगभग 20 लाख रुपये नकद लूट लिए। घटना की जानकारी मिलने के बाद डीआईजी और एसपी मौके पह पहुंचकर

जांच में जुट गए।

 

दरभंगा के नगर थाना क्षेत्र स्थित बड़ा बाजार में शुक्रवार

को दिनदहाड़े एक बड़ी लूट की वारदात सामने आई है।

बाइक सवार चार अपराधियों ने ‘प्रेम ज्वेलर्स’ नामक

दुकान को निशाना बनाते हुए करीब दो करोड़ रुपये मूल्य

के गहनों के साथ लगभग 20 लाख रुपये नकद लूट लिए

और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में

अफरा-तफरी मच गई और व्यापारियों में दहशत का

माहौल बन गया।

इलाकों की घेराबंदी कर अपराधियों की तलाश हुए तेज सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया।

एसएसपी जगुनाथ रेड्डी और डीआईजी मनोज तिवारी

समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की

जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के इलाकों की

घेराबंदी करते हुए अपराधियों की तलाश तेज कर दी है।

साथ ही, आसपास की दुकानों और सड़कों पर लगे

सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला जा रहा है, ताकि

अपराधियों की पहचान हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *