राष्ट्रीय

घरेलू कलह का खौफनाक अंत: महाराष्ट्र में पिता ने तीन बच्चों को जहर देकर की खुदकुशी

डेस्क:हाल के दिनों में घरेलू झगड़ों और मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या और हत्या जैसे संगीन मामलों में चिंताजनक बढ़ोतरी देखी गई है। महाराष्ट्र के सोलापुर से लेकर बेंगलुरु और मुजफ्फरनगर तक, पारिवारिक विवादों ने कई हंसते-खेलते परिवारों को उजाड़ दिया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि महाराष्ट्र के सोलापुर ज़िले में एक 34 साल के सिक्योरिटी गार्ड ने कथित तौर पर अपने तीन नाबालिग बच्चों को ज़हर देने के बाद खुदकुशी कर ली। यह घटना बुधवार दोपहर ज़िले के तिरहे गांव में हुई। मृतक की पहचान भीमा अन्ना वाघमारे के रूप में हुई है, जो एक सीमेंट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *