डेस्क: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव (Bollywood actor Rajkummar Rao) ने अपनी नई फिल्म ‘दादा- द सौरव गांगुली स्टोरी’ (Film Dada – The Sourav Ganguly Story) की शूटिंग शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की। फिल्म पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ गांगुली, जिन्हें ‘दादा’ के नाम से जाना जाता है, के जीवन और करियर पर आधारित होगी।
क्रिकेट लीजेंड पर आधारित बायोपिक
राजकुमार राव की यह फिल्म गांगुली के क्रिकेट करियर और उनके जीवन की चुनौतियों को दर्शाएगी। शूटिंग की शुरुआत के साथ ही राजकुमार राव ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन लिखा कि अब यह यात्रा शुरू हो चुकी है। फिल्म को लव फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया जा रहा है।
बॉलीवुड सेलेब्स ने दी शुभकामनाएं
शूटिंग की घोषणा के बाद बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने राजकुमार राव को उनके प्रोजेक्ट के लिए बधाई दी। फराह खान, नेहा धूपिया और सचेत टंडन ने पोस्ट पर ‘ऑल द बेस्ट’ कमेंट किया। वहीं, ऋत्विक साहोरे, अपारशक्ति खुराना और ईशा अग्रवाल ने भी शुभकामनाएं दीं।
फिल्म के निर्देशक और तैयारी
फिल्म का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी कर रहे हैं। राजकुमार राव ने इस भूमिका के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है, जिसमें उन्होंने वजन कम किया है। अभी तक फिल्म की पूरी कास्ट और रिलीज डेट की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
15 अप्रैल को रिलीज होगी ‘टोस्टर’
इससे पहले राजकुमार राव ने ‘टोस्टर’ फिल्म की घोषणा की थी, जो नेटफ्लिक्स पर 15 अप्रैल को रिलीज होगी। इसमें उनके साथ सान्या मल्होत्रा, फराह खान, अभिषेक बनर्जी, अर्चना पूरण सिंह, सीमा पाहवा और जितेंद्र जोशी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन विवेक दास चौधरी कर रहे हैं।
