डेस्क:बिहार पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को हड़कंप मचा दिया। किशनगंज के सब-डिविजनल पुलिस ऑफिसर (SDPO) गौतम कुमार के आधा दर्जन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई, जिसमें आय से अधिक संपत्ति का विशाल जखीरा बरामद हुआ है। टीमों ने SDPO से जुड़े लगभग आधा दर्जन ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया, जिसमें बेनामी संपत्ति का विशाल जखीरा सामने आया। इस संपत्ति में जमीन के टुकड़े, लग्जरी गाड़ियां और निवेश से जुड़े दस्तावेज शामिल हैं।
