इस आदमी ने महिला से नौकरी दिलाने के नाम पर 4 लाख रुपए लिए थे. लेकिन, पैसे मिलने के बाद गायब हो गया था. अब महिला ने इसे भरे बाजार में पकड़ लिया और फिर चप्पल से खातिरदारी कर दी. वो तो भला हुआ लोगों ने महिला को रोक लिया और पुलिस बुलाई गई. फिर, थाने में समझौता हुआ. मामला यूपी के प्रयागराज का है.
