अन्य

29 मार्च को वितरण के लिए 20 हजार से अधिक एल पी जी सिलेंडर उपलब्ध रहेगी, प्रतिदिन औसतन खपत के विरूद्ध लगातार आपूर्ति जारी

दरभंगा। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि जिला में रसोई गैस की आपूर्ति व वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है। शनिवार को 6,230 एलपीजी गैस सिलेंडर की वितरण किया गया कल 20181 एलपीजी सिलेंडर वितरण की संभावना है। दरभंगा जिला में गैस वितरण की स्थिति इस प्रकार है

शनिवार को कुल वितरित गैस सिलेंडर की संख्या 6230,

अवशेष सिलेंडर 9792, 29 मार्च को आने वाले कुल सिलेंडर 10,409

29 तारीख को कुल सिलेंडर वितरण की संभावना 20,181 है। दरभंगा जिला में मांग के तहत एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडर नियमानुसार आपूर्ति की जा रही है। जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया तीनों तेल विपणन कंपनियों के कुल 75 गैस ऐजेंसियों द्वारा प्रतिदिन औसतन मांग के अनुरूप एलपीजी गैस सिलिंडर उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराया जा रहा है। जिलाधिकारी, कौशल कुमार के आदेश के आलोक में वरीय पदाधिकारी के द्वारा गैस एजेंसियां और होटल में लगातार छापामारी की जा रही है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी दरभंगा ने बताया शनिवार को 18 स्थलों पर औचक छापामारी किया गया। साथ ही बताया गया एलपीजी सिलिंडर की बुकिंग एवं अन्य संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम 06272- 2450 55 है।

शनिवार को जिला नियंत्रण कक्ष में 41 शिकायतें प्राप्त हुए इसमें सभी का जांचों उपरांत निवारण कर दिया गया। एलपीजी गैस से संबंधित शिकायत इस पर दी जा सकती है,जिसका समाधान तत्काल संबंधित पदाधिकारी के माध्यम से भी कराया जा रहा है। एलपीजी गैस के कमी के संबंध में फैली अफवाहों के मद्देनजर विभागीय निदेशानुसार प्रतिदिन गैस ऐजेंसियों एवं अन्य संबंधित स्थानों का भौतिक निरीक्षण किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कोई व्यक्ति एलपीजी सिलिंडरों की जमाखोरी, कालाबाजारी अथवा घरेलू गैस के व्यवसायिक उपयोग में उच्च संलिप्त पाये जाते हैं तो उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। जिलाधिकारी के आदेश के आलोक में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति एवं डिलीवरी को और अधिक प्रभावी करने के लिए लगातार जिला प्रशासन के द्वारा प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *