अन्य

रामनवमी पर रेड क्रॉस सोसाइटी, दरभंगा के प्राथमिक उपचार शिविर में 200 मरीजो ने लिया फायदा

दरभंगा। मानवता सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने वाली अग्रणी संस्था रेड क्रॉस सोसाइटी, दरभंगा द्वारा रामनवमी के दिन 27 मार्च 2026 को शोभा यात्रा मे शामिल श्रद्धालुओं के सेवार्थ राज्य प्रतिनिधि डाक्टर राम बाबु खेतान के नेतृत्व में और मैनेजिंग कमिटी के सदस्य श्री सुनील कुमार सिंह व श्री आशीष सर्राफ एवं सदस्य राजकुमार पासवान तथा गौरव जालान के संयोजकत्व में मशरफ बाजार स्थित गामी डिपार्टमेंटल स्टोर्स के सामने निःशुल्क ‘फर्स्ट एड सेंटर’ (प्राथमिक उपचार) एवं निःशुल्क दवा वितरण की व्यवस्था की गई जिसमें लगभग 200 मरीज लाभान्वित हुए। संरक्षक आतम सराफ, लता खेतान एवं कमरे आलम ने बताया ऐसी सेवा रेड क्रॉस दरभंगा पिछले कई सालों से करती आ रही है। इस सेवा कार्य में सदस्य सिकंदर, तरुण कुमार मिश्रा,अन्नू सराफ, अंकित पोद्दार काफी सक्रिय रहे और आसपास के लोगों की भूमिका सराहनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *