अर्थ

पिछले दो दिनों में पेट्रोल-डीजल की बिक्री 15% से अधिक बढ़ी, HPCL ने की ये अपील

डेस्क: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) के बीच देश में भले पेट्रोल-डीजल (Petrol and Diesel) की कोई कमी ना हो लेकिन आम जनता पश्चिम एशिया (West Asia) में जारी युद्ध को लेकर बेवजह पैनिक मोड में दिख रही है. यही वजह है कि बीते दो दिनों में देश में पेट्रोल-डीजल की मांग में 15 से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इस बढ़ोतरी को देखते हुए सरकारी तेल कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ( HPCL) ने आम लोगों से एक खास अपील की है. इस अपील के तहत कंपनी ने आम लोगों से पेट्रोल-डीजल की अनावश्यक खरीद से बचने को कहा है.

इस संदर्भ में HPCL ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण जारी भी किया है. कंपनी ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि देशभर में पेट्रोल और डीज़ल की मांग में हाल के दिनों में अचानक वृद्धि देखी जा रही है. पिछले दो दिनों में बिक्री में अखिल भारतीय स्तर पर 15% से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि कुछ स्थानों पर यह औसत दैनिक बिक्री की तुलना में 50% से अधिक तक पहुंची है. सरकारी तेल कंपनी HPCL ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर एक महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण जारी करते हुए ये अहम तथ्य सार्वजनिक किया है.

आपको बता दें कि ये जानकारी ऐसे समय पर सामने आयी है जब देश कई कुछ राज्यों में अफवाहों की वजह से पानिक बाइंग की खबर आई है.HPCL के मुताबिक, सभी आपूर्ति केंद्र और रिटेल आउटलेट्स लम्बे समय तक ऑपरेशन जारी रख रहे हैं, और डिमांड के मुताबिक पेट्रोल-डीजल तत्परता से मुहैया करा रहे हैं, ताकि सभी उपभोक्ताओं को ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके.

सरकारी तेल कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील किया है कि देश में पेट्रोल और डीज़ल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और मजबूत आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित है. ऐसे में उन्हें घबराकर अनावश्यक खरीदारी से बचना चाहिए, क्योंकि इससे अनावश्यक भीड़ और असुविधा हो सकती है.

इस बीच पेट्रोलियम मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान जारी कर कहा है कि दुनिया भर में कई देश मूल्य वृद्धि, राशनिंग, ऑड-ईवन वाहन प्रतिबंध और जबरन स्टेशन बंद करने जैसी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं. कुछ देशों ने “राष्ट्रीय ऊर्जा आपातकाल” घोषित किया है, लेकिन भारत में ऐसी स्थिति नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *