डेस्क:पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) में बढ़ते तनाव और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर इसके संभावित खतरों के बीच, भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो से फोन पर विस्तृत चर्चा की। यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब ईरान द्वारा ‘होर्मुज जलडमरूमध्य’ (Strait of Hormuz) की नाकेबंदी के कारण दुनिया भर में ऊर्जा संकट गहराने का डर बना हुआ है। जयशंकर और रुबियो की बातचीत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए दी गई सीमा को पांच दिनों के लिए बढ़ाए जाने के कुछ घंटों बाद हुई। विदेशमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में ने कहा कि उनकी रूबियो के साथ फोन कॉल पर विस्तृत बातचीत हुई, जिसमें प्रमुख रूप से पश्चिम एशिया संघर्ष पर चर्चा की गई।
