सहरसा (आई ए खान): जिले के सिहौल गांव के 17 वर्षीय छात्र आदर्श ने बिहार इंटरमीडिएट आर्ट्स परीक्षा 2026 में 477 अंक हासिल कर पूरे राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया। उनके पिता हरियाणा के सोनीपत में मजदूरी करते हैं, लेकिन सीमित संसाधनों के बावजूद आदर्श ने मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की।
