डेस्क:जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। सोमवार शाम एक निजी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिससे एक ही परिवार के दो सदस्यों सहित तीन किशोरों/युवाओं की मृत्यु हो गई। इस दुर्घटना में पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में उपचार जारी है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना सोमवार शाम पर्वतीय महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास हुई। उन्होंने बताया कि वाहन गुल से महोर जा रहा था और एक खतरनाक मोड़ पर चालक के नियंत्रण खो देने के बाद गहरी खाई में गिर गया जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घायल हुए छह लोगों में से एक और व्यक्ति ने बचाव दल द्वारा अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
