अन्य

डॉन बॉस्को स्कूल के ईद के मौके पर रविवार की शाम शानदार ईद मिलन कार्यक्रम में जुटे लोगो ने एक दूसरे को दी ईद की मोबारकबाद 

दरभंगा। डॉन बॉस्को स्कूल, बीबी पाकर लहेरियासराय, दरभंगा में ईद के मौके पर रविवार की शाम एक शानदार ईद मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे शहर के गन्यमान्य लोगो ने इस ईद मिलन कार्यक्रम में पहुंचकर बड़ी सख्या में भाग लिया। मेहमानों का खुद इस्तेकबाल / स्वागत फहद आब्दी और अबुबकर आब्दी कर रहे थे। मौके पर गीत संगीत के साथ सेवई, लच्छे का आनंद लिया। डॉ राज अरोड़ा ने कहा डॉन बॉस्को स्कूल के द्वारा बेहतरीन ईद मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें आकर हमें बेहद खुशी हो रही है। इसकी शुरुआत हमारे मित्र स्वर्गीय सईद अनवर हसन आब्दी उर्फ रफी आब्दी साहब के वक्त से आज भी वही अंदाज वही मोहब्बत के साथ आज भी लोग डॉन बॉस्को स्कूल में होने वाले ईद मिलन समारोह में पहुंचते हैं। रफी आब्दी साहब की यादें भुलाई नहीं जा सकते हैं कभी वह हम सभी के दिलों में बसे हुए हैं और हमेशा रहेंगे। मुझे बेहद खुशी हो रही है उनके दोनों पुत्रों फहद आब्दी और अबू बकर आब्दी ने आब्दी साहब की जिम्मेदारी को अच्छी तरह से निभा रहे हैं। मैं आशीर्वाद देता हूं दोनों भाई जीवन में हमेशा आगे बढ़ते रहें, स्वस्थ्य रहे और आगे भी हम सबों के बीच इसी तरह से मोहब्बत बनी रहे। अबूबकर आब्दी,निर्देशक, डॉन बॉस्को स्कूल ने कहा हमारे डॉन बॉस्को स्कूल पर आयोजित ईद मिलन कार्यक्रम में आने के लिए आप सभी मेहमानों/अतिथियों का बहुत शुक्रिया अदा करते हैं। आप सभी ने पहुंचकर इस ईद मिलन को शानदार और यादगार बना दिया। ईद मिलन की शुरुआत हमारे पिता और डॉन बॉस्को स्कूल के संस्थापक, अध्यक्ष, रफी आब्दी साहब के द्वारा की गई थी। और हम लोग आज उन्हीं के बताए गए दिशा निर्देश पर चल रहे हैं। यकीनन जो यादें उन्होंने लोगों के दिलों में बनाया था वह आज भी मौजूद है। उसी मोहब्बत, अपनापन के साथ ईद मिलन में शामिल हुए। फहद आब्दी, प्रिंसिपल डॉन बॉस्को स्कूल ने कहा हर साल की तरह इस साल भी ईद मिलन मनाया गया है। ईद मिलन पर तबके के लोग शामिल होते हैं, मुझे बेहद खुशी हो रही है जो आप तमाम लोगों ने अपना कीमती वक्त निकाल कर आए। उन्होंने कहा ईद मिलन पर सभी धर्म, जाति के लोग एक जगह बैठकर ईद मिलन खुशी खुशी मनाते हैं और मोहब्बत के साथ मीठी मीठी सेबइया खाते है। ईद एक दूसरे में खुशी बांटने का नाम है, रमजान के 1 महीने की इबादत के बाद जो खुशी हमें मिली है उसे ईद कहते हैं। और यह खुशी तभी पूरी होती है जब एक दूसरे से मिलते हैं गले लगकर ईद की मुबारकबाद देते हैं। ईद की खुशियां एक दूसरे में बांटने का जरिया होती है, आज हमारे तमाम बुजुर्ग हमारे चाहने वाले लोग ने पहुंचकर यादगार बना दिया। आप तमाम लोगों ने जो अपना कीमती वक्त हमें दिया बहुत शुक्रिया/ धन्यवाद है। आगे भी इसी तरह हर साल ऐसे ही ईद मिलन होते रहेंगे और आप जुड़ते रहेंगे। ईद मिलन में आने के लिए आप तमाम लोगो का बहुत शुक्रिया धन्यवाद। मनमोहन सरावगी ने कहा बहुत ही मोहब्बत के साथ डॉन बॉस्को स्कूल में आयोजित ईद मिलन पर हम लोगों को ईद मिलन में बुलाया जाता है और बड़े ही शानदार ईद मिलन कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिला बहुत खुशी हो रही है। शैलेंद्र कुमार कश्यप ने कहा ईद मिलन में पहुंचकर आब्दी साहब की यादें ताजा हो गई। हर साल ईद मिलन की मौके पर सभी जाति धर्म के लोग जुड़ते हैं। गंगा जमुना की असली पहचान ईद मिलन में देखने को मिल रही है। ईद मिलन के मौके पर डॉ राज अरोड़ा, डॉ आशीष शेखर, डॉ आर एन पी सिन्हा, मनमोहन सरावगी, शैलेंद्र कुमार कश्यप, संदीप सिंह,पंकज श्रीवास्तव, पवन कुमार, बिक्रम मिश्रा, डॉ हयात राजू, डॉ कुमार आनंद, डॉ सलीम, डॉ रूही यासमीन,राजेश बोहरा, फहद आब्दी, अबूबकर आब्दी, नासिर हुसैन, हुसैन मंसूरी, सरफराज आलम,मो मोसारीब, संतोष दत्त झा सहित परिवार के तमाम लोगो और सैंकड़ो स्थानीय लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *