अन्य

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी का अभिनंदन समारोह 11 अप्रैल को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में होना है जिसकी तैयारी के लिए मैं पूरे बिहार का दौड़ा कर रहा हु : मो अली अशरफ फातमी 

दरभंगा। राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री, मो अली अशरफ फातमी ने ईद के मौके पर आज खाजासराय में ईद मिलन समारोह का आयोजन किया। आगामी 11 अप्रैल को राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की ओर से नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के अभिनंदन समारोह की तैयारी की समीक्षा बैठक अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष साबिर हुसैन लड्डू की अध्यक्षता में आयोजित हुई। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो अली अशरफ फातमी ने कहा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी का अभिनंदन समारोह पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में होना है जिसकी तैयारी के लिए मैं पूरे बिहार का दौड़ा कर रहा हूं। दरभंगा की बैठक कर रहा हूं।

उन्होंने कहा अभिनंदन समारोह में भारी संख्या में लोग आएंगे और यह ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा। श्री फातमी ने कहा बिहार कानून व्यवस्था फेल है। आए दिन हत्या, चोरी डकैती हो रही। करप्शन हर स्तर पर है। देश के हालात ठीक नहीं। विदेश नीति ठीक नहीं आज लोग रसोई गैस के लिए लाइन में खड़े हुए हैं। पेट्रोल, डीजल, गैस के दाम बढ़ रहे हैं। रुपया डालर के मुकाबले दिन-प्रतिदिन गिर रहा। हमलोग अभिनंदन समारोह में आगे कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर सड़कों पर आंदोलन भी करेंगे। मौके पर संबोधित करते हुए कहा दरभंगावासियों, मिथिलावासियों एवं पूरे बिहार के ईद की मोबारकबाद देते हैं। कार्यकर्ताओं से अपील किया की आगामी 11 अप्रैल को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पटना स्वागत कार्यक्रम में पहुंचे। श्री फातमी ने कहा के खासतौर से दरभंगा से अल्पसंख्यकों की बड़ी तादाद इस आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने की अपील करते है। इस ईद मिलन समारोह के मौके पर हमारे दूसरे समुदाय के आधे से ज्यादा लोगों ने पहुंचकर है यही तो असल हिंदुस्तान है और गंगा जमुना की तहजीब भी है। हम सभी पर्व त्यौहार मानते हैं और एक दूसरे के खुशी और गम में शामिल होते हैं। उन्होंने बताया आगामी 11 अप्रैल को पटना स्थित श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में राष्ट्रीय जनता दल के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव को राष्ट्रीय जनता दल का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर राजद अखिल भारतीय अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की ओर से स्वागत अभिनंदन किया जाएगा। श्री फातमी ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा 11 अप्रैल को पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में होने वाले इस स्वागत समारोह कार्यक्रम में पूरे बिहार से लोग पहुंच रहे है इसलिए मै अपील करता हूं के दरभंगा से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचें। और इस कार्यक्रम सफल बनाकर तेजस्वी प्रसाद यादव को सम्मानित करें और पहुंचकर मुबारकबाद दे। ईद मिलन समारोह के अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विधान पार्षद डा मदन मोहन झा, पूर्व मंत्री ललित कुमार यादव,डा फराज फातमी, गोपाल मंडल, शत्रुघ्न प्रसाद यादव नारद, सीताराम चौधरी, रामनरेश यादव, विष्णु देव राम,जिला पार्षद अजय कुमार यादव,मो हकीकुल, राजा पासवान, लक्ष्मणेश्वर सिंह पप्पू, राशिद जमाल, गंगा राम गोप,र‌ईस अहमद सिद्दकी, मुमताज अंसारी,अब्दुल मन्नान अंसारी,रजी आलम, सुभाषचंद्र राय, दिनेश गंगनानी,दीदार हुसैन चांद,रीता सिंह,स्वाती देव,हीरा दास, सुबंश यादव,कैसर खान,गौड़ी मंडल, राजकिशोर चौपाल सहित हजारों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *