डेस्क: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8वें वेतन आयोग से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। सरकार ने आयोग की प्रश्नावली (Questionnaire) पर सुझाव और फीडबैक देने की समय सीमा को 16 मार्च से बढ़ाकर अब 31 मार्च 2026 कर दिया है। यह विस्तार विभिन्न कर्मचारी संगठनों की मांग पर किया गया है ताकि वे फिटमेंट फैक्टर और वेतन वृद्धि जैसे जटिल मुद्दों पर सोच-समझकर अपनी राय दे सकें।
क्या है यह 18-बिंदुओं वाली प्रश्नावली?
8वें वेतन आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट और MyGov प्लेटफॉर्म पर 18 महत्वपूर्ण सवालों की एक लिस्ट जारी की है। इन सवालों के जवाबों के आधार पर ही भविष्य में आपकी सैलरी और पेंशन का ढांचा तैयार किया जाएगा। मुख्य सवाल इन विषयों पर आधारित हैं:
फिटमेंट फैक्टर: सैलरी कैलकुलेशन का मुख्य आधार।
न्यूनतम वेतन: बेसिक सैलरी की नई सीमा।
भत्ते: महंगाई भत्ता (DA), HRA, मेडिकल और एजुकेशन अलाउंस।
पेंशन: ग्रेच्युटी और रिटायरमेंट के बाद मिलने वाले लाभ।
कर्मचारी यूनियनों की प्रमुख मांगें
कर्मचारी संगठन इस बार सरकार के सामने कई बड़ी मांगें रख रहे हैं जिनमें प्रमुख हैं:
सैलरी में बंपर इजाफा: फिटमेंट फैक्टर को 2.57 से बढ़ाकर 3.68 करने की मांग जिससे न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 से बढ़कर ₹26,000 से ₹34,560 के बीच हो सकती है।
पुरानी पेंशन (OPS): देशभर में पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू करने की पुरजोर मांग।
DA एरियर: कोरोना काल के दौरान रुके हुए 18 महीने के महंगाई भत्ते के भुगतान की अपील।
पेंशनर्स को राहत: कम्यूटेशन की अवधि को 15 साल से घटाकर 12 साल करना।
कैसे दर्ज कराएं अपना सुझाव?
अगर आप भी एक सरकारी कर्मचारी या पेंशनर हैं तो आप इन आसान स्टेप्स से अपनी राय सरकार तक पहुंचा सकते हैं:
सबसे पहले mygov.in पोर्टल पर जाएं।
अपने मोबाइल नंबर और OTP के जरिए लॉगिन (Login) करें (नए यूजर ‘Register’ करें)।
होमपेज पर ‘Consultations’ सेक्शन में जाकर ‘8th Central Pay Commission Questionnaire’ पर क्लिक करें।
वहां मौजूद 18 सवालों को पढ़ें और ‘Comment’ बॉक्स में अपनी राय लिखें।
आप अपनी मांगों की एक Word या PDF फाइल बनाकर ‘Upload’ भी कर सकते हैं।
अंत में ‘Submit’ बटन दबाएं। (आप हिंदी या अंग्रेजी किसी भी भाषा में सुझाव दे सकते हैं)।
