
दरभंगा। कायस्थ परिवार मिलन समारोह का भव्य आयोजन आगामी 19 मार्च को राजेंद्र भवन (टाउन हॉल) दरभंगा में होगा। इसकी जानकारी देते हुए अखिल भारतीय कायस्थ महासभा परामर्शदात्री समिति सदस्य सह चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष, आर के दत्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया की समारोह का उद्घाटन बिहार के एक मात्र कायस्थ विधायक समृद्ध वर्मा करेंगे। आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार सिन्हा होंगे एवं कई राष्ट्रीय और प्रांतीय कायस्थ नेता शामिल होंगे। कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से शुरू होगी और शाम 6 बजे से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस अवसर पर अतिथियों को मिथिला परंपरा से पाग माला चादर से सम्मानित किया जाएगा। इस आयोजित भव्य समारोह की व्यापक तैयारी लगातार जारी है और 400 से अधिक कायस्थ परिवारों का महा जुटान होगा। इस अवसर पर कायस्थ भोज की भी व्यवस्था है।