अन्य उत्तर प्रदेश स्थानीय

नोएडा :; ऋषि की पाठशाला में बच्चों ने मनाया गणेश चतुर्थी महोत्सव

ऋषि की पाठशाला में बच्चों ने मनाया गणेश चतुर्थी महोत्सव

नोएडा। जेेजे कॉलोनी, सेक्टर-5, हरौला स्थित ऋषि चैरिटेबल ट्रस्ट की पाठशाला में सोमवार, 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने भगवान गणेश का पूजन कर उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश के आगमन पर बच्चों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत करने से हुआ। इसके बाद सभी बच्चों को चंदन का टीका लगाया गया और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। बच्चों ने भगवान गणेश को तिलक लगाकर आरती की तथा एक-दूसरे को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

ट्रस्ट की संस्थापिका भारती नेगी ने बताया कि गणेश चतुर्थी के अवसर पर ऋषि की पाठशाला में भगवान गणेश का आगमन बच्चों के लिए उत्साह और आस्था का विषय रहा। कार्यक्रम के समापन पर ट्रस्ट के सहयोग से बच्चों को प्रसाद, स्नैक्स और कोल्ड ड्रिंक वितरित किए गए।

इस मौके पर संस्थापिका भारती नेगी सहित आरती, मुस्कान, संध्या, सोनिया आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *