डेस्क:देश के दो अलग-अलग शहरों से आज आगजनी की दिल दहला देने वाली खबरें सामने आई हैं। दिल्ली के पालम इलाके में एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया है, वहीं मध्य प्रदेश के इंदौर में एक दर्दनाक हादसे में सात लोगों की जान चली गई है। एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम इलाके में एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई, जिसके बाद बड़े पैमाने पर आपातकालीन बचाव अभियान शुरू किया गया। आशंका है कि इमारत के अंदर कई लोग फंसे हो सकते हैं।
