अन्य

नगर निगम बोर्ड की विशेष बजट बैठक पूर्व पार्षद स्व. शशिकान्त दत्त के निधन पर शोकसभा में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देने के साथ बैठक हुई स्थगित

दरभंगा। दरभंगा नगर निगम सभागार में आयोजित नगर निगम बोर्ड की विशेष बजट बैठक (वर्ष 2026–2027) को लेकर रखी गई थी। मंगलवार को 11:30 बजे नगर निगम कार्यालय के सभा भवन में अनुमोदन रखी गई थी। पूर्व पार्षद स्व. शशिकान्त दत्त के निधन हो जाने के कारण शोकसभा आयोजित कर बैठक को स्थगित करते हुए अगली बैठक 18 मार्च बुधवार को 11:30 बजे होगी। जानकारी देते हुए महापौर अंजुम आरा ने बताया। मौके पर पूर्व पार्षद स्व. शशिकान्त दत्त के प्रति 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस अवसर पर महापौर अंजुम आरा उप महापौर, नाजिया हसन, नगर आयुक्त, राकेश कुमार गुप्ता, नवीन सिन्हा, राजीव सिंह, रिंकू कुमारी, नफिसूल हक रिंकू, खलीकुजम्मा ऊर्फ पप्पू सरदार, अरुण शर्मा, इशरत जहां, विकास कुमार, पूर्व मेयर गौड़ी पासवान, नारद यादव, मो फिरोज, पूजा मंडल,भोलू यादव, मो गुलाब, जयसवाल ऊर्फ बाबा, आशुतोष कुमार सहित सभी लगभग सभी पार्षदगण एवं स्थाई समिति सदस्यगण एवं पदेन सदस्यों के प्रतिनिधि एवं निगम के पदाधिकारियों में राजस्व पदाधिकारी प्रजापति मिश्रा, कार्यालय अधीक्षक, मोखतार खान, स्थापना पदाधिकारी,अनील कुमार,विकास कुमार,अभियंता सऊद आलम, अभियंता जीतेन्द्र कुमार, ई. विकास कुमार सहित एवं , कर्मियों की मौजूदगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *