अन्य

आगामी 19 मार्च गुरुवार को अखिल भारतीय हिन्दू जागरण सेवा समिति परिवार अनोखे अंदाज में हिन्दू नव वर्ष विक्रम संवत 2083, वर्ष प्रतिपदा मनाने जा रही, सभी घर के पकवान के सामने व्यंजन का नाम मोटे अक्षरों में होगा अंकित, सभ्य समाज में छुआछूत की कोई जगह नहीं, आयोजन का यही है उदेश्य 

दरभंगा। हिन्दू नव वर्ष विक्रम संवत 2083, वर्ष प्रतिपदा 19 मार्च गुरुवार 2026 को शिवाजी नगर स्थित सूरी समाज धर्मशाला पर अखिल भारतीय हिन्दू जागरण सेवा समिति परिवार अनोखे अंदाज में मनाने जा रही है। अखिल भारतीय हिन्दू जागरण सेवा समिति के मुख्य संरक्षक सह पूर्व विधायक, अमरनाथ गामी ने बताया इस समिति में सभी जातियों के सदस्य प्रतिनिधित्व करते हैं, जैसे ठाकुर जी, चौधरी जी, राम जी, गामी जी, साहू जी, कुशवाहा जी, मिश्रा जी, महतो जी, गड़ाई जी,सिन्हा जी, श्रीवास्तव जी,पजियार जी, नायक जी, जायसवाल जी, गुप्ता जी,राउत जी, सहनी जी,मंडल जी, झा जी, सिंह जी, पासवान जी, रजक जी, कांशयकार जी, मालाकार जी। सभी सदस्य अपने घरों से हिन्दू नव वर्ष पर थोड़ा सा पकवान बनाकर लाएंगे। उन्होंने बताया की सभी घरों के पकवान को भोग लगाकर अपने विशिष्ट मित्र के साथ ग्रहण करेंगे। सभी घर के पकवान के सामने व्यंजन का नाम मोटे अक्षरों में अंकित होगा, जिससे समता और समानता का एहसास होगा। सभ्य समाज में छुआछूत की कोई जगह नहीं है, और इस आयोजन का उद्देश्य भी यही है। उक्त कार्यक्रम का संदेश दूर तक पहुँचाने का माध्यम आप सभी होंगे। जो नए सदस्य इस अभियान से जुड़ना चाहते हैं, वे भी जुड़ सकते हैं। आपका सुझाव या विचार हो तो साझा कीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *