डेस्क:सोशल मीडिया पर एक हृदयविदारक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 32 वर्षीय हरीश राणा का परिवार उन्हें अंतिम विदाई दे रहा है। यह विदाई साधारण नहीं है; यह एक ऐसी विदाई है जो 13 साल के लंबे इंतजार, कोमा की यंत्रणा और कानूनी लड़ाई के बाद मिली है। हरीश को अब दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के पैलिएटिव केयर यूनिट में स्थानांतरित कर दिया गया है, जहाँ वे आने वाले हफ्तों में ‘चिकित्सकीय निगरानी’ के तहत अंतिम सांस लेंगे। वीडियो में हरीश को अपनी पलकें झपकाते और घूंट भरते देखा जा सकता है। पिछले 13 सालों में वह बस यही दो हरकतें कर पाए हैं। एक हादसे में गिरने से उनके दिमाग़ को गंभीर और ठीक न होने वाला नुकसान पहुँचा था।
