राष्ट्रीय

अंधेरिया मोड़ के ‘नेचर बाजार’ में भीषण आग का तांडव, 50 से अधिक दुकानें जलकर राख

डेस्क:दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके लाडो सराय के पास स्थित मशहूर नेचर बाजार (Nature Bazaar) में रविवार सुबह आग लगने से भारी तबाही हुई है। इस भीषण दुर्घटना में हस्तशिल्प और कलाकृतियों की लगभग 50 दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गई हैं। दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के अनुसार, आग लगने की पहली कॉल सुबह 7:37 बजे प्राप्त हुई। चूंकि बाजार में ज्यादातर अस्थायी और अर्ध-स्थायी दुकानें थीं, जिनमें लकड़ी, कपड़े और हस्तशिल्प का सामान भरा था, इसलिए आग ने पलक झपकते ही विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते पूरे आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग ने तुरंत 10 गाड़ियाँ मौके पर भेजीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *