डेस्क:जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन के दौरान एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया है। यह कार्रवाई शनिवार और रविवार की दरमियानी रात (14-15 मार्च) को अंजाम दी गई। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि बारामूला जिले के उरी सेक्टर में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा चलाए गए एक संयुक्त ऑपरेशन में एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया। सेना के अनुसार, यह ऑपरेशन 14 और 15 मार्च की दरमियानी रात को बुछार के सामान्य इलाके में शुरू किया गया था। यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर पुलिस से मिली एक खास खुफिया जानकारी के आधार पर की गई थी, जिसमें सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश की सूचना थी।
