राष्ट्रीय

असम की दो घाटियों के बीच ‘विकास का नया गलियारा’- दूरी, समय और आर्थिक बचत का पूरा गणित

डेस्क:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम के बुनियादी ढांचे में क्रांति लाते हुए 47,600 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की सौगात दी है। इस दौरे का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा 22,864 करोड़ रुपये की लागत वाला गुवाहाटी-सिलचर एक्सप्रेसवे है। यह 166.8 किलोमीटर लंबा, 4-लेन वाला ग्रीनफील्ड राजमार्ग न केवल असम की दो प्रमुख घाटियों को जोड़ेगा, बल्कि पूर्वोत्तर के आर्थिक भूगोल को भी बदल देगा। 14 मार्च को सुबह लगभग 10:45 बजे, वे सिलचर में लगभग 23,550 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का भूमि पूजन करेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ‘असम माला 3.0’ का भूमि पूजन करेंगे, जो 3,200 करोड़ रुपये से ज़्यादा की एक बड़ी सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर पहल है। इस योजना के तहत, असम भर में 900 किलोमीटर से ज़्यादा सड़कें बनाई जाएंगी ताकि अंतर-राज्यीय कनेक्टिविटी में सुधार हो सके और राष्ट्रीय राजमार्गों तथा ग्रामीण सड़कों के बीच संपर्क मज़बूत हो सके। वे बोडोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल (BTC) क्षेत्र में छह सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का भूमि पूजन करेंगे, जिनमें चार फ्लाईओवर और दो पुल शामिल हैं, जिन पर लगभग 1,100 करोड़ रुपये का निवेश होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *