अन्य

ख्वाजा गरीब नवाज ग्रुप ऑफ कॉलेज की ओर से अपोलो कॉलेज ऑफ नर्सिंग, लहेरियासराय परिसर में शानदार दावत ए इफ्तार का हुआ आयोजन 

दरभंगा। ख्वाजा गरीब नवाज ग्रुप ऑफ कॉलेज की ओर से अपोलो कॉलेज ऑफ नर्सिंग,एकमी, गीदरगंज, लहेरियासराय परिसर में दावत ए इफ्तार का आयोजन किया गया। इसमें रोजेदारों और समाज के सभी वर्ग, समुदाय के लोगो को आमंत्रित किया गया था। दावत ए इफ्तार का आयोजन निदेशक, डॉ. तकवीम अख्तर ने अपना बहुमुल्य समय देकर इसे शानदार रूप से आयोजित किया गया। इस दावत ए इफ्तार में शहर के गण्यमान्य लोगों में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री, मो. अली अशरफ फातमी, पूर्व विधायक , दरभंगा ग्रामीण ललित यादव, लोजपा महासचिव शहनवाज अहमद कैफी, जदयू महासचिव कमरें आजम कमर , बिहार/ अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सफदर इमाम साहब (प्रदेश अध्यक्ष डा. राम प्रवेश पासवान, रघुजीत पासवान, खगड़िया से अफजल सुलेमान डॉ अरमान, सहित हजारों लोगो ने दावत ए इफ्तार में भाग लिया। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री, मो अली अशरफ फातमी ने कहा तकबीम अख्तर के द्वारा शानदार दावत ए इफ्तार का आयोजन किया गया। कोई भी पर्व हो हमें सिर्फ मोहब्बत और एक दूसरे से भाईचारे के साथ रहने का पैगाम देता है। तकबीम अख्तर ने कहा इस दावत ए इफ्तार में आने के लिए मै सभी मेहमानों का अपने और अपने संस्थान की ओर से शुक्रिया अदा करता हूं। उन्होंने कहा पर्व त्योहार भाईचारे की पहचान है और दावत ए इफ्तार में हम सभी लोग एक साथ मिलजुल कर एक साथ बैठक इफ्तार किया। इस मौके पर शहर के के गन्यमान्य एवं आसपास के लोगो ने पहुंचकर इस दावत ए इफ्तार में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *