राष्ट्रीय

केरल विधानसभा को पत्नी ने दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा, मंत्री बोले- ‘मेरे 5000 प्रेम संबंध हैं’

डेस्क:केरल में विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा विवाद सामने आया है जिसने सत्तारुढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा को असहज स्थिति में डाल दिया है। दरअसल राज्य के परिवहन मंत्री के.बी. गणेश कुमार की पत्नी बिंदु मेनन ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने मंत्री को अपने घर में एक अन्य महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जब उन्होंने पुलिस को बुलाया तो मंत्री के सहयोगियों ने उन्हें घर के भीतर जाने से रोक दिया। बिंदु मेनन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी शादीशुदा जिंदगी लंबे समय से तनावपूर्ण चल रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में शादी के बाद से ही उनके संबंधों में लगातार समस्याएं बनी रहीं। उन्होंने बताया कि पिछले दो महीनों से वह अपने पति से अलग रह रही थीं और इस दौरान मंत्री ने उनका फोन नंबर भी ब्लॉक कर दिया था। बिंदु मेनन ने बताया कि वह इस रिश्ते को किसी निष्कर्ष तक पहुंचाना चाहती थीं इसलिए वह शनिवार को कोल्लम जिले के वलाकम स्थित मंत्री के घर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि जब वह घर के भीतर गईं तो बेडरूम में जो दृश्य उन्होंने देखा उसे शब्दों में बयान करना कठिन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *