डेस्क:पटना। बिहार में भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (एसभीयू) ने बड़ी कार्रवाई की है. एसभीयू की टीम लघु जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र कुमार के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर रही है.
पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
जानकारी के अनुसार राजेंद्र कुमार के पांच अलग-अलग ठिकानों पर SVU की पांच टीमें एक साथ कार्रवाई कर रही हैं. छापेमारी के दौरान अलग-अलग परिसरों में जांच की जा रही है.
राजेंद्र कुमार के पांच अलग-अलग ठिकानों पर एसभीयू की रेड, विभागीय कार्यालय में भी पहुंची एसभीयू टीम
एसभीयू की टीम पटना स्थित लघु जल संसाधन विभाग के कार्यालय में भी पहुंची है. राजेंद्र कुमार के कार्यालय समेत पांच अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी चल रही है.
आय से अधिक संपत्ति का आरोप
राजेंद्र कुमार पर आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है. उपलब्ध जानकारी के अनुसार यह संपत्ति उनकी आय से 100 प्रतिशत से अधिक बताई जा रही है. इसी मामले में SVU की ओर से यह कार्रवाई की जा रही है.
जांच के बाद सामने आएगी पूरी तस्वीर
फिलहाल एसभीयू की कार्रवाई जारी है. छापेमारी के दौरान क्या-क्या दस्तावेज, संपत्ति या अन्य सामग्री बरामद हुई है, इसकी विस्तृत जानकारी कार्रवाई पूरी होने के बाद सामने आने की उम्मीद है. जांच एजेंसी की रिपोर्ट के बाद मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट होगी.

