दिल्ली :दिल्ली से गोवा जा रही अकासा एयर की फ्लाइट में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। उड़ान के दौरान एक यात्री को विमान के वॉशरूम में बीड़ी पीते हुए पकड़ा गया। घटना शनिवार की है, जब दिल्ली से गोवा जा रही फ्लाइट QP-1625 में यह मामला सामने आया।
जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान दिल्ली निवासी आशीष के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने फ्लाइट के वॉशरूम में बीड़ी जलाई और उसके पास लाइटर भी मिला। चालक दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया और गोवा पहुंचने पर यात्री को संबंधित अधिकारियों के हवाले कर दिया।
मामले में मोपा एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। एयरलाइन का कहना है कि यात्री की इस हरकत से विमान और उसमें सवार लोगों की सुरक्षा को खतरा हो सकता था, इसलिए नियमों के तहत कार्रवाई की।
आशुतोष झा
