डेस्क:देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान AIIMS (एम्स) मंगलगिरी के हॉस्टल में अचानक फैली गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल बीमारी ने हड़कंप मचा दिया है। पिछले तीन दिनों से उल्टी और डायरिया (दस्त) के गंभीर लक्षणों से जूझ रहे कम से कम 25 छात्र और स्टाफ सदस्य बीमार पड़ गए हैं। संस्थान के भीतर ही इतनी बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने से परिसर की स्वच्छता और पेयजल सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यह स्वास्थ्य संकट तीन दिन पहले शुरू हुआ जब हॉस्टल में रहने वाले छात्रों ने अचानक पेट में मरोड़ और उल्टी की शिकायत की। धीरे-धीरे मरीजों की संख्या बढ़कर 25 हो गई, जिनमें अधिकांश छात्र शामिल हैं।
