लखनऊ (आई ए खान) : निगोहां के शेखनखेड़ा में रविवार रात श्रमिक ने कुल्हाड़ी से सिर और चेहरे पर वार कर पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी घर से भाग निकला। घर पहुंचे बेटे ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल से पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी।
आरोपी शराब के नशे में था। रात करीब नौ बजे इसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया। इस बीच आक्रोशित पति ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और पत्नी के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
