
दरभंगा। सूबे में पैक्स एवं मेज फ़ैड समिति की सदस्यता प्राप्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन करने का प्रावधान हैं जिस कारण बड़ी संख्या में सदस्य बनकर संबधित लोग बिहार सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजनाओ से लाभान्वित हो रहे हैं। परंतु सभी प्रखंडों में संचालित मत्स्यजीवी सहयोग समिति में ऑनलाइन सदस्य बनने का प्रावधान नहीं रहने के कारण मल्लाह जाति के लोगों सदस्य बनने में काफी धांधली का सामना करना पड़ता हैं। यह बातें सदन में ग्रामीण विधायक सह जदयू जिलाध्यक्ष ईश्वर मंडल ने सदन में सरकार एवं आसन को ध्यानकृष्ट कराए। दरभंगा ग्रामीण विधायक, ईश्वर मंडल ने कहा सोसाईटी का सदस्य बनने के लिए विधिवत आवेदन एवं शुल्क देने के बाद भी मल्लाह समाज के लोग जब मछुआ सोसाइटी के मंत्री के पास जाते हैं तो दौड़ाते दौड़ाते तंग कर देते लेकिन सदस्य नहीं बनाते हैं। सदस्य हेतु आवेदन अगर डाक के माध्यम से सचिव को भेजते हैं तक या तो डाक लौटा दिया जाता हैं या फिर सदस्य नहीं बनाया जाता हैं। जब जिला सहकारिता पदाधिकारी को भेजा जाता हैं तो वे मछुआ सोसाइटी के सचिव को भेज देते हैं फिर से हल्कान मछुआ समाज के लोग सदस्य नहीं बन पाते हैं। यहा तक के जब सहयोग समिति के निबंधक से शिकायत करते हैं तो वे इसे केश में तब्दील तो करते हैं लेकिन मछुआरो के पक्ष में फैसला आने के बाद भी सोसाइटी के द्वारा हाईकोर्ट में सी डब्ल्यू जे सी दायर कर देते हैं। ओर फिर कड़ी मशक्कत के बाद भी मल्लाह समाज के लोग सदस्य बनने से वंचित रह जाते हैं। श्री मंडल ने कहा मल्लाह जाति के अधिकांश लोगों का परंपरागत पेशा मछली पालन एवं मछली का क्रय विक्रय कर अपने परिवारों का आजीविका चलते हैं अब ऐसे में सरकार के दर्जनों योजनाओं का लाभ लाने से लाखों मछुआ समाज के लोग वंचित रह जाते हैं। उन्होंने मांग किया के प्रखंड के निबंधित मत्स्यजीवी सहयोग समिति का सदस्य बनने हेतु ऑनलाइन व्यवस्था लागू कर दिया जाय।