
दरभंगा। रमजान में बाजारो में अलग ही रौनक़ देखने को मिल रही है रमजान पर हर साल लच्छा, सेवई और खजूर की विशेष दुकान लगती हैं। दरभंगा टावर चौक लहेरियासराय टावर चौक गुदरी बाजार हो या मौलागंज, करमगंज में रमजान पर विशेष रौनक होती है और एक महीने तक चलने वाले रमजान पर इफ्तार और शेहरी के लिए लच्छा, सेबई और खजूर, फल की दुकाने लगाई जाती है। स्थानीय मो नेसारुद्दीन ने बताया के इस बार विशेष तौर पर खजबा खजूर आई है जो ₹1200 किलो में मिल रही है। वही कलमी खजूर 800 रु तक किलो में मिल रही है। हयात अल मदीना खजूर जो ₹500 तक किलो में मिल रही है। और मरियम खजूर 450 रु किलो में इस बार बाजारों में मिल रही है। और सबसे कम 300 रु और 100 रु किलो वाली खजूर भी मिल रही है। मो शाहिद ने बताया के लच्छा की बात करें तो 250 रु, 200 रु,100 रु, 180 रु, 140 रु और 120 रु तक किलो वाली लच्छा इस बार मिल रही है। रमजान पर बाजारों में लच्छा घी वाली रिफाइन वाली और डालडे वाली मिल रही है । वही सेबई 100 से लेकर 350 तक वाली मिल रही है जिसमे ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहर के विभिन्न जगहों से लोग रमजान की खरीददारी के लिए दरभंगा टावर चौक पहुंचते है और इफ्तार और सेहरी के लिए खरीददारी करते है।