अन्य

Sunetra Pawar बनीं Nationalist Congress Party की राष्ट्रीय अध्यक्ष, अधिवेशन में लगी मुहर

महाराष्ट्र: मुंबई में आयोजित एनसीपी के राष्ट्रीय अधिवेशन में सुनेत्रा पवार को सर्वसम्मति से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। अजित पवार के निधन के बाद संगठन में नेतृत्व को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच यह फैसला अहम माना जा रहा है।

अध्यक्ष चुने जाने के बाद सुनेत्रा पवार ने कहा कि दादा के अचानक जाने से पार्टी को बड़ा झटका लगा, लेकिन उनके विचार और विकास की सोच ही एनसीपी की असली ताकत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह दादा के अधूरे सपनों को पूरा करने और पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए काम करेंगी।

अधिवेशन में Praful Patel ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन Sunil Tatkare ने किया। साथ ही अजित पवार के बेटे Parth Pawar को राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया गया।

सुनेत्रा पवार ने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि पार्टी परिवार की तरह है और वह हमेशा उनके साथ खड़ी रहेंगी।

आशुतोष झा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *