अन्य

सांसद, संजय झा के नेतृत्व में भारत और जर्मनी का है बहुत पुराना संबंध यह और भी प्रगाढ़ होगा : ईश्वर मंडल

दरभंगा। राज्यसभा सांसद सह जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, संजय कुमार झा को भारत-जर्मनी संसदीय मैत्री संघ का अध्यक्ष बनाए जाने पर सहर्ष बधाई देते हुए जदयू जिलाध्यक्ष सह विधायक राजेश कुमार उर्फ ईश्वर मंडल ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला के प्रति आभार प्रकट किया हैं। विधायक ईश्वर मंडल ने कहा सांसद संजय झा जैसे बौद्धिक शिक्षाविद् को भारत जर्मनी संसदीय मैत्री संघ का अध्यक्ष बनाए जाने से ज्ञान,विज्ञान के क्षेत्र में भारत और जर्मनी का काफी पुराना संबंध ओर भी अधिक प्रगाढ़ होगा। प्रसिद्ध जर्मन विद्वान मैक्समूलर ने भारतीय धर्म ग्र्ंथों का संस्कृत में गहन अध्ययन करने के पश्चात उन्हें दुनिया से अवगत भी कराया गया हैं। दोनों देशों के ऐतिहासिक सामरिक संबंधों को मिलेगी एक नई ऊंचाई अपनी जिम्मेवारीयों का निर्वहन करने में संजय झा सबसे प्रबल एवं प्रखर होंगे साबित। श्री ईश्वर ने इसके लिए सीएम नीतीश कुमार को भी धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *