डेस्क: ‘धुरंधर’ एक्टर रणवीर सिंह पिछले साल फिल्म कांतारा के दैव सीन का मजाक उड़ाकर भारी विवादों में फंसे थे। उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई थी। हालांकि, विवाद बढ़ता देख रणवीर ने सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी थी, लेकिन इसके बाद भी मामला सुलझा नहीं। वहीं, अब हाल ही में इस मामले को लेकर रणवीर सिंह ने कर्नाटक हाई कोर्ट का दरवाजा खटखखटाया है और अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग की है।
रणवीर सिंह ने कांतारा कंट्रोवर्सी को लेकर खुद के खिलाफ दर्ज हुई पुलिस शिकायत को रद्द करने की मांग है। माना जा रहा है कि जल्द ही इस मामले की सुनवाई अदालत में हो सकती है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस एफआईआर को रद्द कराने के लिए रणवीर सिंह ने कर्नाटक हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। हालांकि, इस मामले की सुनवाई को लेकर अदालत में अभी सुनवाई की तारीख सामने नहीं आई है।
क्या है पूरा विवाद
दरअसल, बीते साल 28 नवंबर 2025 को गोवा में हुए 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान रणवीर सिंह ने कांतारा दैव्य सीन की नकल उतारी थी और यहीं से वो विवादों में घिर गए थे। इस मामले को लेकर जनवरी 2026 में एक्टर के खिलाफ बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में हिंदू धार्मिक भावनाओं और कर्नाटक की चावुंडी दैव परंपरा का अपमान करने के आरोप में FIR दर्ज हुई थी। रणवीर के खिलाफ ये मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196, 299 और 302 के तहत दर्ज किया गया था।
एक्टर ने मांगी थी माफी
इस मामले को लेकर रणवीर सिंह ने माफी मांगी थी, लेकिन इसके बावजदू भी वो कानूनी मुश्किलों से बच नहीं पाए, जिसके खातिर अब उन्होंने हाईकोर्ट में मदद की गुहार लगाई है।
