मनोरंजन

यश की टॉक्सिक की दुनिया मे एंट्री हुई अक्षय ओबेरॉय बने टोनी और सुदेव नायर बने कर्मादी

डेस्क: रॉकिंग स्टार यश की फिल्म टॉक्सिक की दुनिया अब और भी डार्क, डेंजरस और स्टाइलिश हो चुकी है। मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर अक्षय ओबेरॉय को ‘टोनी’ और सुदेव नायर को ‘कर्मादी’ के रूप में पेश किया है इस हाई-वोल्टेज एक्शन गाथा के दो दमदार नए खिलाड़ी।

अक्षय का टोनी जैसे सीधे 1950 के दौर से निकलकर आया हो। लंबे साइडबर्न्स, विंटेज अंदाज़ और पुरानी दुनिया वाला स्वैग… वह सिर्फ हिंसा का गवाह नहीं, बल्कि उसका उस्ताद लगता है। शालीन भी, लेकिन भीतर से खतरनाक।

वहीं सुदेव नायर का कर्मादी पूरी तरह अलग रंग में नजर आता है ज़मीन से जुड़ना, खुरदुरा और खामोश तूफान। सिर पर फ्लैट कैप, करने से सजी मूंछ, स्थिर और पढ़ पाना मुश्किल आंखें, हाथ में बंदूक… कर्मादी की खामोशी ही उसका सबसे बड़ा शोर है।

सुदेव के बारे में निर्देशक गीता मोहनदास ने कहा कि कर्मदी के लिए सही कलाकार मिलना इस सफर की सबसे बड़ी जरूरत थी। उन्हें ऐसा शख्स चाहिए था जो बिना शोर किए फिल्म का मजबूत सहारा बन सके, और सुदेव ने यह जिम्मेदारी बेहद सहजता से निभाई। उनके अनुसार सुदेव का हुनर गहरा है लेकिन दिखावे से दूर। उन्होंने सिर्फ किरदार नहीं, पूरी फिल्म की यात्रा को अपना मिशन बना लिया। गीता का रुख है कि सिर्फ प्रतिष्ठा आपको आगे नहीं ले जाता, अच्छे इंसान आपको आगे बढ़ते हैं और सुदेव सिर्फ टिकने नहीं, बल्कि चमकने आए हैं।

अक्षय के साथ काम करने के अनुभव पर गीता ने कहा कि वह उन दुर्लभ कलाकारों में से हैं जो स्क्रिप्ट को बसहेल नहीं, उसे टटोलते हैं, समझते हैं और उसके भीतर उतरते हैं। वह सीन की भावनात्मक बनावट को जानना चाहते हैं — पहले क्या हुआ, किरदार क्या कीमत चुका रहा है और आगे क्या असर होगा। उन्हें सच की तरफ खींचना नहीं पड़ता, वह खुद उसकी तलाश में रहते हैं। गीता के शब्दों में, अक्षय के अंदर अभिनय को लेकर एक मासूम जिज्ञासा है, और यही उन्हें खास बनाती है। ध्यान रखिए, यह कलाकार धमाका करने वाला है।

हाल ही में रिलीज़ हुआ टीज़र पहले ही तहलका मचा चुका है। सिर्फ़ 24 घंटे में 200 मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ के साथ, इसने यश को एक नए क्लीन-शेव्ड लुक में ‘टिकट’ के रूप में पेश किया और फैंस के बीच दुल रोल की थ्योरीज़ को हवा दे दी।
यश और गीता मोहनदास द्वारा लिखित और गीता मोहनदास के निर्देशन में बनी टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स को कन्नड़ और इंग्लिश में साथ-साथ शूट किया गया है। इसके हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम सहित कई भाषाओं में डब्ड वर्जन भी आएंगे, जो फिल्म की ग्लोबल सोच को दर्शाते हैं।
वेंकट के. नारायण और यश द्वारा केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर ट्रेलर बनी यह फिल्म 19 मार्च 2026 को दुनिया भर के सिनेमा में रिलीज़ होगी। फिल्म में नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया भी अहम किरदार में नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *