अन्य

भारत मंडपम में शर्मनाक उपद्रव कांग्रेस की ओछी राजनीति,कांग्रेस की मानसिकता देश स्तर पर एक कलंक : डा गोपाल जी ठाकुर

दरभंगा। भारत मंडपम की घटना देश के लिए कलंक है। ​आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पार्टी नहीं,बल्कि भारत विरोधी गुंडों अराजकतावादियों की जमात बन चुकी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के कुकृत्य के लिए राहुल गांधी तथा सोनिया गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए। भाजपा के सांसद सह लोकसभा में पार्टी सचेतक डा गोपाल जी ठाकुर ने भारत मंडपम में एआई समिट कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किए गए शर्मनाक उपद्रव की जमकर भर्त्सना करते हुए कहा ​जहा एक ओर पूरी दुनिया भारत को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में एक उभरते हुए वैश्विक नेतृत्वकर्ता के रूप में देख रही है,दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश को बदनाम करने का रास्ता चुना है जिसके लिए कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस का बिना शर्ट वाला यह भद्दा प्रदर्शन केवल एक विरोध नहीं, बल्कि वैश्विक नेताओं और टेक दिग्गजों के सामने भारत को शर्मिंदा करने की एक सोची-समझी साजिश है। जब वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और भारत की तकनीकी प्रगति का मुकाबला नहीं कर पाते, तो वे भारत मंडपम जैसे प्रतिष्ठित स्थल पर ऐसी अभद्र और असभ्य हरकतों पर उतर आते हैं। भारत मंडपम कार्यक्रम में हुए उपद्रव इसका ज्वलंत उदाहरण है।

सांसद डा ठाकुर ने कांग्रेस की नीति नियत को देश के लिए कलंक बताते हुए कहा ​राहुल गांधी और उनकी पार्टी की ‘भारत विरोधी’ मानसिकता अब पूरी तरह उजागर हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *