अन्य

प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की माताजी का क्षौर कर्म संपन्न हजारीनाथ मंदिर घाट पर विधि विधान से हुए संस्कार, सोमवार को एकादशा व मंगलवार को होगा द्वादशा

दरभंगा। रविवार की सुबह हजारीनाथ मंदिर घाट स्थित बागमती नदी तट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नगर विधायक संजय सरावगी की माताजी का क्षौर कर्म (नौकेश) विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। श्री सरावगी एवं उनके परिवारजनों ने नम आंखों से पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार धार्मिक संस्कार संपन्न किए। सोमवार को शास्त्री चौक स्थित उनके आवास पर एकादशा कर्म का आयोजन किया जाएगा। जिसमें परिजन, संबंधी एवं निकटस्थ लोग सम्मिलित होंगे। मंगलवार को द्वादशा कर्म संपन्न होगा। द्वादशा कर्म में देश-प्रदेश के कई वरिष्ठ राजनेताओं एवं बड़ी संख्या में शुभचिंतकों की उपस्थिति की संभावना है। विधि-व्यवस्था के मद्देनजर जिला प्रशासन भी सजग है। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। शनिवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक मनोज कुमार तिवारी ने भी व्यवस्था का जायजा लिया। मालूम हो विगत 13 फरवरी की सुबह श्री सरावगी की माताजी राधा देवी सरावगी का निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार दरभंगा में बागमती नदी के किनारे स्थित सतिहारा घाट पर संपन्न हुआ था।निधन के बाद से ही नगर में शोक का वातावरण व्याप्त है। उनके आवास पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। देश-प्रदेश के वरीय नेता, विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *