
दरभंगा। जिला के कुशेश्वरस्थान प्रखंड अंतर्गत हरिनगर गांव में मजदूरी मांगने को लेकर पासवान समाज पर हुए हमले में घायल पीड़ित वर्तमान में डीएमसीएच में भर्ती हैं।
उनसे मिलने अनुसूचित जाति जनजाति आयोग,भारत सरकार के पूर्व सदस्य डॉ. योगेंद्र पासवान* अस्पताल पहुंचे। पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद डॉ. योगेंद्र पासवान ने जिला अधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक से आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर बातचीत की। जिला अधिकारी ने जानकारी दी कि अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही। मौके पर साथ में जिला कल्याण पदाधिकारी, दलित चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार पासवान ऑफ गुरु जी मौजूद रहे।