राष्ट्रीय

जेएनयू परिसर में आधी रात को बवाल! वामपंथी और दक्षिणपंथी छात्र समूहों में हिंसक झड़प, कई घायल

डेस्क:जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) एक बार फिर हिंसा की खबरों के केंद्र में है। रविवार देर रात विश्वविद्यालय परिसर उस समय रणक्षेत्र में तब्दील हो गया, जब एक विरोध मार्च के दौरान वामपंथी और दक्षिणपंथी रुझान वाले छात्र समूहों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस घटना में पथराव की खबरें भी सामने आई हैं, जिसमें कई छात्र घायल हो गए हैं। दोनों समूहों ने हिंसा के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है। छात्रों के अनुसार, कथित घटना रविवार देर रात करीब डेढ बजे हुई जिसमें छात्रों के बीच झड़प होने के बाद कथित पथराव में कई छात्र घायल हो गए। बयान के अनुसार, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) ने निष्कासन आदेश को वापस लेने और कुलपति शांतिश्री धुलीपुडी पंडित के इस्तीफे की मांग करते हुए पूर्वी द्वार की ओर ‘समता जुलूस’ निकालने का आह्वान किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *