अन्य

मन की बात में होली और रमजान की चर्चा सामाजिक समरसता का बड़ा संदेश, माता पिता व गुरु को जीवन में श्रेष्ठ बताना मन की बात का मूल मंत्र : डा गोपाल जी ठाकुर

दरभंगा। हर व्यक्ति के जीवन में माता पिता तथा गुरु का अहम स्थान है। इनके लिए मन के अंदर हर परिस्थिति में श्रद्धा का भाव रहनी चाहिए। प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात में छात्र छात्राओं तथा बच्चों के लिए माता पिता व गुरु के महत्ता के विषयों को जिस तरह से रेखांकित किया वह प्रेरणीय है तथा पीएम के इन संदेशों को हर व्यक्ति को अपने जीवन में आत्मसात करनी चाहिए। सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डा गोपाल जी ठाकुर ने दरभंगा लहेरियासराय बलभद्रपुर के शक्ति केंद्र संख्या 35 स्थित बूथ अपने नंबर 335 पर पीएम के मन की बात का 131 वा एपिसोड सुनने के बाद उपरोक्त बातें कही, पीएम के मन की बात के संदेशों को रेखांकित करते हुए कहा ए आई की मदद से प्राचीन ग्रंथों, पांडुलिपियों तथा इसके संरक्षण पर चर्चा की है वह भारत के आने वाले समय में 3 मॉडल समिट की स्पष्ट झलक है। पीएम के मन की बात में होली व रमजान के लिए दी गई शुभकामना को सामाजिक समरसता का बड़ा संदेश बताते हुए कहा सबका साथ सबका विकास भारत की मूल पहचान है। पीएम के मन की बात में ऑर्गेन डोनेशन, 23 अप्रैल को राजगोपालचारी के प्रतिमा अनावरण को होने वाले जैसे विषयों पर वर्तमान समय की उपलब्धियों व भविष्य की योजनाओं पर किए गए चर्चा को देशवासियों के लिए एक रचनात्मक संदेश बताते हुए कहा भाजपा कार्यकर्ताओं को पीएम के मन की बात के संदेशों को आत्मसात करनी चाहिए। जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री, मीना झा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उदयशंकर चौधरी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, पारसनाथ चौधरी,विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विष्णुकांत चौधरी पार्टी नेता शिवम कुमार चौधरी शिवेन्द्र कुमार गुलशन चौधरी, आशुतोष झा मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *