अन्य

डॉ धर्मशीला गुप्ता ने कार्यकर्ताओं संग सुनी मन की बात पीएम मोदी के संदेशों पर की चर्चा

दरभंगा। भाजपा महिला मोर्चा की बिहार प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ धर्मशीला गुप्ता ने महिलाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 131 वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा उठाए गए मुद्दों को प्रेरणादायी बताते हुए उन्हें जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने देश की तकनीकी प्रगति का उल्लेख करते हुए हाल ही में आयोजित एआई समिट की सराहना की। उन्होंने कहा भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है इसका लाभ कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्टार्टअप सेक्टर तक पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री ने डिजिटल फ्रॉड और साइबर ठगी से सतर्क रहने की अपील भी की। उन्होंने नागरिकों से बैंकिंग जानकारी साझा न करने और डिजिटल सुरक्षा नियमों का पालन करने का आग्रह किया। परीक्षा के दौर से गुजर रहे छात्रों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा अंक ही जीवन की सफलता का पैमाना नहीं हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बनाए रखने और तनाव से दूर रहकर प्रयास पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। प्रधानमंत्री ने खेलों में भारतीय मूल के खिलाड़ियों की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया में भारतीय प्रतिभा अपनी पहचान बना रही है। किसानों द्वारा आधुनिक तकनीक अपनाने और ‘वोकल फॉर लोकल’ के तहत स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की भी चर्चा की। ‘मन की बात’ देशवासियों से प्रधानमंत्री का आत्मीय संवाद है, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणा देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *