अन्य

यूजीसी बिल समाज को बाँटने वाला बिल, सवर्ण समाज को अछूत बनाने की हो रही कोशिश : डॉ प्रभाकर झा, प्रदेश अध्यक्ष

 

ब्राह्मण काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा बिरौल प्रखंड के भवानीपुर ग्राम में मदन झा की अध्यक्षता में हुई बैठक

दरभंगा। ब्राह्मण काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा बिरौल प्रखंड के भवानीपुर ग्राम में रिंकू चौधरी आवासीय परिसर में मदन झा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रभाकर झा ने कहा यूजीसी बिल समाज को विभक्त करने वाला बिल है सवर्ण समाज को अछूत बनाया जा रहा है देश में नागरिकता की भावना को खत्म कर जातिगत कानून जातिगत न्याय जातिगत लाभ दिया जा रहा है। Sc act में संविधान की मूल भावना न्याय का अधिकार जीवन एवं स्वतंत्रता के अधिकार को समाप्त किया गया है डॉ झा ने कहा ब्राह्मण ने देश निर्माण के साथ साथ साथ समाज निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दिया है आज सरकार के सौतेलापन का शिकार हो रहा है।

प्रदेश महासचिव कैलाश कुमार चौधरी ने कहा 800 अंक में -4,-8 वाले नीट में एडमिशन पा रहे है सक्षम योग्य छात्र के योग्यता का दमन किया गया है देश योग्यता से टेक्नोलॉजी से देश बढ़ता है पर सरकार जातिवाद बढ़ाने में लगी है।

बैठक में हरीनगर घटना में एकतरफा कारवाई पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की गई। बलराम कुंवर ने जागरूकता अभियान को तेज करने पर विशेष बल देते हुए गांव गांव बैठक आयोजन की बात कही

बैठक को ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार झा,रामकुमार मिश्र,धीरज झा,जिला महामंत्री सुबोध चौधरी,मनीष चौधरी,हेमकांत मिश्र,अशोक झा सहित कई ने संबोधित किए इस अवसर पर महेश्वर झा,ललित कुमार झा,शंकर खा,वीरचंद ठाकुर,विजय कांत झा,राघव झा,बिक्रम झा,पवन ठाकुर,शिव कुमार चौधरी,महेंद्र झा,टुनटुन चौधरी,रामगुनी चौधरी,मुरारी मिश्र सहित दर्जनों उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *