सवर्ण समाज को बनाया जा रहा अछूत : प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रभाकर झा
देश योग्यता और टेक्नोलॉजी से आगे बढ़ता है, पर सरकार जातिवाद बढ़ाने में लगी है : प्रदेश महासचिव कैलाश कुमार चौधरी
दरभंगा : ब्राह्मण काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा बिरौल प्रखंड के भवानीपुर ग्राम में रविवार को रिंकू चौधरी आवासीय परिसर में मदन झा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रभाकर झा ने कहा कि यूजीसी बिल समाज को विभक्त करने वाला बिल है. सवर्ण समाज को अछूत बनाया जा रहा है. देश में नागरिकता की भावना को खत्म कर जातिगत कानून, जातिगत न्याय और जातिगत लाभ दिया जा रहा है. एससी एक्ट में संविधान की मूल भावना न्याय का अधिकार, जीवन एवं स्वतंत्रता के अधिकार को समाप्त किया गया है. डॉ. झा ने कहा कि ब्राह्मण ने देश निर्माण के साथ साथ-साथ समाज निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दिया है. आज वह सरकार के सौतेलेपन का शिकार हो रहा है.
प्रदेश महासचिव कैलाश कुमार चौधरी ने कहा कि 800 अंक में -4,-8 वाले नीट में एडमिशन पा रहे हैं. सक्षम योग्य छात्र की योग्यता का दमन किया गया है. देश योग्यता और टेक्नोलॉजी से आगे बढ़ता है, पर सरकार जातिवाद बढ़ाने में लगी है.
बैठक में हरीनगर घटना में एकतरफा कार्रवाई पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की गई. बलराम कुंवर ने जागरूकता अभियान को तेज करने पर विशेष बल देते हुए गांव-गांव बैठक आयोजन की बात कही.
बैठक को ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार झा, रामकुमार मिश्र, धीरज झा, जिला महामंत्री सुबोध चौधरी, मनीष चौधरी, हेमकांत मिश्र, अशोक झा सहित कई लोगों ने संबोधित किया.
इस अवसर पर महेश्वर झा, ललित कुमार झा, शंकर झा, वीरचंद ठाकुर, विजय कांत झा, राघव झा, विक्रम झा, पवन ठाकुर, शिव कुमार चौधरी, महेंद्र झा, टुनटुन चौधरी, रामगुनी चौधरी, मुरारी मिश्र सहित दर्जनों लोग उपस्थित हुए.
