डेस्क:कर्नाटक के बागलकोट शहर में बृहस्पतिवार शाम छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में निकाले गए जुलूस के दौरान पथराव की घटना के बाद सांप्रदायिक तनाव व्याप्त हो गया। इस हिंसा के बाद गुस्साई भीड़ ने एक मस्जिद के पास खड़ी हाथगाड़ियों में आग लगा दी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने हालात को काबू में करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया और एहतियात के तौर पर इलाके में भारी सिक्योरिटी तैनात कर दी है। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के मौके पर मराठा समुदाय के सदस्यों द्वारा आयोजित यह जुलूस किले के अंदर अंबाभवानी मंदिर से शुरू हुआ। यह मुख्य सड़क से होते हुए बसवेश्वर सर्कल की ओर बढ़ा और फिर वल्लभभाई चौक से होते हुए वापस किले की ओर चला गया।
